घाटशिला, फरवरी 1 -- बहरागोड़ा में माघी पूर्णिमा पर मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पारुलिया, शामटोला, घासपदा, जगन्नाथ पुर, मानुषमुड़िया, कुमारडुबी, पाठपुर, सांडारा, झांजिया, बेनाशोली, दारिशोल समेत कई सारे गांव में रविवार को एक दिवसीय माघी पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पारुलिया के शाम मंदिर प्रागण में सुबह श्री गौर निताई के फोटो लगाकर पूजा-अर्चना, हवन कीर्तन तथा मांगलिक कार्यक्रम किया गया। 108 दीप जलाकर श्रद्धालुओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। दोपहर में सैकड़ों लोगों के बीच प्रसाद वितरण किया गया। भोग बनाने में भी सभी सदस्य अपना अपना योगदान देते हैं इसमें पुरुषों के अलावा घर की महिलाएं भी भाग लेतीं हैं। कमेटी के सभी सदस्य उत्सव को सफल बनाने में जुटे रहे। मंदिर के पुजारी श्यामा प्रसाद कर के मुताबि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.