घाटशिला, जनवरी 11 -- बहरागोड़ा।जैसे-जैसे प्रखंड क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है, वैसे-वैसे झारखंड के सांस्कृतिक गौरव मकर संक्रांति (टुसू पर्व) की गूँज ग्रामीण अंचलों में सुनाई देने लगी है। खेतों और बागों में ताड़ और खजूर के पत्तों से बने कूमा सजने लगे हैं। साथ ही क्षेत्र में उत्सव का माहौल जीवंत हो उठा है।सुबह की पहली किरण के साथ ही ग्रामीण बच्चों के हाथों पर ताड़ और खजूर के पत्ते लिए कुमा बनाने की ओर रुख कर रहे हैं। गांवों की सड़कों पर अब सिर्फ कोहरा ही नहीं, बल्कि पर्व की तैयारी में जुटे ग्रामीणों का उत्साह भी नजर आता रहा है। इन पत्तों को विगत कई दिन पहले काटकर खुले मैदानों में सुखाया गया था, ताकि मकर संक्रांति की सुबह तक इन्हें 'कूमा' (पुआल और पत्तों से बना ढांचा) का आकार दिया जा सके।इस बार बहरागोड़ा के ग्रामीण इलाकों, विशेषकर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.