जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर से 95 किमी दूर पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा में शनिवार रात बड़ा हादसा टल गया। जमशेदपुर से भुवनेश्वर जारी स्लीपर बस 'शांतिलता' में अचानक आग गई। आग ने कुछ ही देर में पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि इससे पहले यात्रियों को सुरक्षित उतर चुके थे। उन्हें दूसरी बस से वापस जमशेदपुर भेजा गया। बस में 32 यात्री सवार थे। जानकारी के मुताबिक, बहरागोड़ा के मुड़ाकाटी चौक के समीप एनएच-18 पर शनिवार रात करीब 10:45 बजे भुनवेश्वर जा रही स्लीपर बस के चालक को आग लगने की आशंका हुई। उसने तुरंत बस को रोक लिया, जिससे सभी यात्री सुरक्षित बाहर आ गये। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है। यात्रियों के नीचे उतरते ही देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.