जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर।पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में अवैध बालू परिवहन कर रहे दो ट्रक जब्त किए गए। देर रात की इस कार्रवाई के दौरान दोनों वाहनों से लगभग 2,000 सीएफटी बालू लदा पाया गया। हालांकि, मौके पर चालक और खलासी पुलिस को देखते ही फरार हो गए।अंचल अधिकारी बहरागोड़ा राजा राम सिंह मुंडा ने बताया कि 23 सितंबर की रात अवैध परिवहन को लेकर सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी की टीम के साथ एनएच-06 पर औचक निरीक्षण किया गया। इसी दौरान दो ट्रक बालू लेकर भागने की कोशिश कर रहे थे। पीछा करने पर एक वाहन बेला चौक के समीप और दूसरा कालियाडिंगा ओवर ब्रिज के पास पकड़ा गया। जांच के दौरान दोनों ट्रकों से बालू परिवहन संबंधी कोई कागजात या चालान नहीं मिला। एक ट्रक में लगभग 900 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.