घाटशिला, फरवरी 8 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के मांगड़ोसोल, पाकलो, सोनाकोड़ा गांव में दो जगली हाथियों के झुंड का तांडव जारी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर रात उक्त गांव में जंगली हाथियों ने कई एकड़ में लगी गरमा धान की फसल को नष्ट कर दिया है। इसके कारण ग्रामीणों को रातजग्गा करना पड़ रहा है। 20 क्यूआरटी मेंबर व ग्रामीण मिलकर मांगड़ोसोल गांव से हाथियों को खदेड़ने का काम किया है। वनकर्मी हाथ में मशाल लेकर रातभर गांव में घूम-घूमकर हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ने में जुटे रहे। गांव के ज्यादातर लोग किसान हैं। कोई धान की खेती तो कोई सब्जी की खेती कर अपना गुजर-बसर करते हैं, लेकिन बीते दो सालों से इस गांव के किसान हाथियों के तांडव से परेशान हैं। हर साल सब्जी और धान की खेती को हाथियों ने रौंद दिया। हाथियों को ...