घाटशिला, फरवरी 2 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा बाजार क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में पिछले तीन महीनों से एक जंगली बंदर ने कोहराम मचा रखा है। नवंबर 2025 से शुरू हुआ यह आतंक आज भी बदस्तूर जारी है। अब तक लगभग 70 लोगों को यह बंदर अपना शिकार बना चुका है, जिससे पूरे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का माहौल है।वहीं बंदर का हमला इतना आक्रामक है कि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय स्तर पर प्राथमिक उपचार के बाद, जख्मों की गंभीरता को देखते हुए कई परिजन अपने मरीजों को बेहतर इलाज के लिए पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और ओडिशा के बड़े अस्पतालों में ले जाने को मजबूर हैं। घायलों में बच्चों व महिलाओं की संख्या अधिक है, जो घर से बाहर निकलने में भी अब कतरा रहे हैं। बहरागोड़ा एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, लेकिन बंदर के डर से बाजार की रौनक पर भी असर पड़ा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.