घाटशिला, फरवरी 23 -- बहरागोड़ा।आगामी 2 मार्च को बहरागोड़ा के शाखा मैदान में आयोजित होने वाले सामूहिक गणविवाह समारोहो की तैयारी को लेकर कार्यक्रम के संयोजक भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के आवास पर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुआ। जिसमें कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। इस बार लगभग 15,000 लोगों को निमंत्रण दिया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजन के सहभागी बन सकें। कार्यक्रम का आयोजन बहरागोड़ा के शाखा मैदान में किया जाएगा, जबकि बारात बहरागोड़ा निगमानंद आश्रम से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकलेगी। इस अवसर पर आशिर्वाद कार्यक्रम के संयोजक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने कहा, सामूहिक गणविवाह समाज के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए संबल का कार्य करता है। यह आयोजन केवल विवाह स...