घाटशिला, नवम्बर 20 -- बहरागोड़ा।आम जनता को भूमि संबंधी विवादों से त्वरित राहत दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को बहरागोड़ा थाना परिसर में भूमि विवाद समाधान दिवस का सफल आयोजन किया गया। इस पहल से प्रखंड के कई ग्रामीणों को अपनी समस्याओं का मौके पर ही समाधान मिला। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य रूप से अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा और थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा उपस्थित रहे। उनके साथ अंचल कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने मामलों के दस्तावेजीकरण और समाधान में सहयोग किया।वहीं समाधान दिवस के दौरान, प्रखंड के विभिन्न गांवों से भूमि संबंधी कई मामले दर्ज कराए गए थे।जिसमें कई मामलों का त्वरित निपटारा किया गया। वहीं अंचलाधिकारी राजाराम सिंह मुंडा ने अपनी टीम के साथ मिलकर कुछ जटिल समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जिससे विवादित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.