घाटशिला, अक्टूबर 9 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत अंतर्गत वृंदावनपुर गांव में सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वत परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग मनाया गया। इस दौरान सुबह प्रभाती कीर्तन के साथ अधिवास के बाद पूजा-अर्चना, आरती वंदना समेत भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। इस संबंध में श्री श्री निगमानंद के भक्तों ने बताया कि सदगुरु स्वामी निगमानंद जी का पूर्णमासी उत्सव मनाया जा रहा है। इसका शुभारंभ अधिवास के साथ किया गया। सुबह गीता चंडी पाठ, ठाकुर जी का आह्वन, सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड जयगुरु नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं, धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा के अतिथि के रूप में देवशानंद सरस्वती उपस्थित थे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा श्री श्री निगमानंद की जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.