देवरिया, मार्च 8 -- खुखुन्दू , हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-भटनी रेल खण्ड पर बतरौली के समीप शुक्रवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से बहराईच के एक मजदूर की मौत हो गयी। वह अन्य मजदूरों के साथ रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी भराई का काम कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहराईच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र के करन्या गांव का रहने वाला शिवा(25) पुत्र हुसैनी लाल मजदूरी का काम करता था। वह छह मजदूरों के साथ बहराईच जिले से एक माह पूर्व जिले के खुखुन्दू थाना क्षेत्र के बतरौली में एक ठेकेदार के जरिए रेलवे ट्रैक के किनारे मिट्टी भराई का काम करने आया था। शुक्रवार की सुबह वह साथी मजदूरों के साथ बतरौली रेलवे क्रासिंग के पास रेलवे लाइन के किनारे मिट्टी डालने का काम कर रहा था कि उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.