बहराइच, जनवरी 16 -- बहराइच, संवाददाता। स्वर्गीय कुशमेंन्द्र सिंह राणा की स्मृति में खेला जा रहा ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग में शुक्रवार को बहराइच ब्लास्टर्स एवं बहराइच नवाब के बीच मैच खेला गया। बहराइच ब्लास्टर्स के कप्तान जयप्रकाश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लास्टर्स ने कप्तान जयप्रकाश के 57 एवं रजत सिंह के 55 रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत निर्धारित 22 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। बहराइच नवाब की तरफ से सम्राट तिवारी ने 04 विकेट लिया। 168 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नवाब के बल्लेबाज बड़े हिट लगाने के चक्कर में जल्दी-जल्दी अपना विकेट गंवा बैठे और पूरी टीम 18 वें ओवर में 78 रनों पर ही ऑल आउट हो गई। नवाब की तरफ से कप्तान ताहा आबिदी ने केवल 28 रनों का योगदान दि...