बहराइच, फरवरी 4 -- विशेश्वरगंज, संवाददाता। विकास क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल धुनही के बच्चों के निवाले पर डाका डाला जा रहा है। यहां 527 बच्चों का नामांकन है, लेकिन बुधवार को सिर्फ 180 बच्चे ही स्कूल पढ़ने आए। मेन्यू के हिसाब से तहरी बनाई गई। लापरवाही की हद तब पार हो गई जब सिर्फ 41 बच्चों को ही तहरी दी गई। 139 मासूम मुंह ताकते रह गए। इसका खुलासा बुधवार को बीईओ ने अपने निरीक्षण के दौरान किया है। बीईओ ने कार्रवाई के लिए जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी है। बुधवार को दोपहर खंड शिक्षाधिकारी कमलेश मिश्र ने विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एमडीएम में बड़ी लापरवाही उजागर हुआ। मीनू के अनुसार सिर्फ 41 बच्चों को तहरी खाने को दी गई। शेष बच्चे भोजन से वंचित रह गए। इतना ही नहीं सोमवार को प्रस्तावित दूध भी बच्चों को नहीं दिया गया। जिसे स्टाफ ने स्व...