बहराइच, अप्रैल 19 -- रुपईडीहा। इंडो-नेपाल बार्डर पर मादक पदार्थों की तस्करी थम नहीं है। शुक्रवार की देर शाम नेपाली युवक ने 22 ग्राम स्मैक बरामद की गई है। गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बांके जिले के पुलिस प्रवक्ता व डीएसपी दीपक पातली ने बताया कि एक नेपाली युवक रुपईडीहा से बार्डर पार कर नेपालगंज में प्रवेश कर रहा था। संदेह के आधार पर रोककर इसकी तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान 33.4 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। उसकी पहचान नेपाल के जिला जुम्ला के नगर पंचायत चंदन नाथ वार्ड नंबर पांच निवासी 22 वर्षीय प्रवेश सुनार के रूप में हुई है। गिरफ्तार तस्कर को जेल भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.