बहराइच, जनवरी 11 -- तेजवापुर, संवाददाता। शेरपुरवा के आधे गांव में 24 घंटों से बिजली नहीं है। जिससे उपभोक्ताओं को अंधेरों में रात काटनी पड़ी है। सूचना के बाद भी कोई भी कर्मचारी उसे सही करने नहीं गया है। ग्रामीण लगातार विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को फोन कर रहे हैं, लेकिन कोई फोन रिसीव नहीं कर रहा है। इससे ग्रामीणों में रोष है। फखरपुर विद्युत उपकेंद्र के ग्राम पंचायत सरायकाजी के मजरा शेरपुरवा में शनिवार की शाम विद्युत पोल का जंपर कट गया। जिससे आधे गांव की बिजली गुल हो गई। ग्रामीण मस्तान, मिज्जन, अजीम मास्टर, अकमल, कल्लू, लड्डन, लल्लन आदि लोगों ने बताया कि जंपर कट जाने से आधे गांव में बिजली नहीं है। बिजली को सही कराने के लिए लगातार अधिकारी व कर्मचारी को फोन कर रहें हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। सभी ने बताया कि मोबाइल, पानी टंकी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.