बहराइच, जनवरी 1 -- बहराइच। अत्यधिक ठंड व शीतलहर के दृष्टिगत जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा जनपद के अन्तर्गत संचालित समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर 01 से 15 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया है। डीएम द्वारा जारी निर्देश के अनुसार अवकाश अवधि में समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण, सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन, वी.एच.एस.एन.डी. सत्रों में टीकाकरण, गृह भ्रमण, बच्चों का वजन एवं अन्य शासकीय कार्यों का सम्पादन पूर्ववत् किया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.