बहराइच, दिसम्बर 10 -- बहराइच, संवाददाता। 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर से मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद व जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय द्वारा वाहन जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रथ जनपद के सभी विकास खंडों, प्रमुख चौक-चौराहों, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च तथा अन्य धार्मिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रहे हैं। रथों के माध्यम से लोगों को बाल विवाह रोकथाम, इससे होने वाले दुष्प्रभाव, कानूनी प्रावधानों तथा रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत पोस्टर का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम महिला कल्याण विभाग एवं रूरल आर्गनाईजेषन फार सोषल एडवांसमेण्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम म...