बहराइच, फरवरी 1 -- बहराइच। जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में व्यक्तिगत श्रेणी के अन्तर्गत राष्ट्रीय एवं सामाजिक कार्यों में अद्वितीय एवं सराहनीय योगदान करने वाले आयु 15 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवक-युवतियों को राज्य सरकार द्वारा व्यक्तिगत श्रेणी का विवेकानन्द यूथ अवार्ड प्रदान किया जायेगा। अवार्ड के लिए इच्छुक युवक-युवतियां 09 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...