बहराइच, मार्च 23 -- पयागपुर के भूपगंज बाजार स्थित निजी क्लीनिक पर हुई घटना अस्पताल स्टाफ मौके से हुआ फरार,मौके पर पहुंची पुलिस पयागपुर , संवाददाता। पयागपुर के एक निजी क्लीनिक पर लाई गई गर्भवती महिला के प्रसव के लिए चिकित्सक ने इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद ही महिला की मौत हो गई। परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सीएचसी से निजी क्लीनिक मरीज को लाई दलाल महिला फरार हो गई। नाराज परिजनों के तोड़फोड़ पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ भी भाग गए। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। परिजन शव लेकर गांव चले गए हैं। पयागपुर थाने के खुटेहना पुलिस चौकी के रजवापुर महारा गांव निवासिनी 23 वर्षीय परवाना पत्नी अजीजुर्रहमान को नौ माह का गर्भ था। उसे प्रसव के लिए परिजन पयागपुर सीएचसी लेकर आए थे। वहां स्वास्थ्य व्यवस्था देख परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.