बहराइच, मार्च 27 -- महसी, संवाददाता। चौदह मार्च को जब पूरे प्रदेश में होली खेली जा रही थी, उस दौरान विकासखंड शिवपुर महसी व तेजवापुर के कुछ रोजगार सेवक व सचिवों ने मनरेगा योजना अंतर्गत आनलाइन मास्टररोल में फर्जीवाड़े का खेल खेला। होली के दिन मास्टररोल में तीनों ब्लाकों के 1801 श्रमिक फावड़ा चला रहे थे। होली के दिन जहां लोग रंगों में सराबोर थे, उस समय विकास खंड शिवपुर के 15 गांवों बेहड़ा में 184 श्रमिक चहलार 110, चंदेला कला 101, ढकिया 95, यहूदा 33, लालपुर शिवपुर 60, ललूही 82, मटेरा कला 64, मोगरिहा 76, नरोत्तमपुर 194, पकरा देवरिया 21, पत्थरकला 96, पाथर खुर्द 74, सेमरिया 39 और तिघड़ा 46 श्रमिक। विकास खंड महसी के 8 गांवों गदामार कला 77, गरेठी गुरुदत्त 91, हरदी गौरा 43, देवरायपुर 19, कायमपुर 80, मासाडीह 47, पिपरी मोहन 37 और सिपहिया प्यूली में 8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.