बहराइच, फरवरी 4 -- मोतीपुर, संवाददाता। क्षेत्र पंचायत कार्यालय मिहींपुरवा के मुख्य द्वार पर लगा बोर्ड प्रशासन की लापरवाही उजागर कर रहा है। एक ओर से टूटकर हवा में लटक गया है। तेज हवा चलने पर यह बोर्ड दाएं-बाएं झूलता रहता है। कार्यालय में सुबह से शाम तक सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। यदि लोहे का बोर्ड गिरा तो बड़ा खतरा हो सकता है। यह वही मार्ग है,l जहां से होकर विकासखंड कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाल पुष्टाहार भवन जाने के लिए रोजाना सैकड़ों ग्रामीण कर्मचारी और वाहन गुजरते हैं। ऐसे में यदि यह भारी लोहे का बोर्ड टूटकर नीचे गिरता है तो किसी ग्रामीण के घायल होने या वाहन दुर्घटना की पूरी संभावना है। मौजूदा समय में विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारी लगातार विकासखंड मिहींपुरवा का दौरा कर ...