बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच, संवाददाता। रूपईडीहा इलाके के आमा पोखर में मंगलवार रात दो पक्षों में मामूली कहासुनी हुई। जिस पर चार हमलावरों के हमले में दो महिलाए घायल हो गई। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। चार को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। रूपईडीहा थाने के आमा पोखर निवासी सलमान पुत्र हकीमुद्दीन अपनी दुकान बंद कर रहा था। इसी दौरान गांव के ही कुकली पुत्र भलभल से कहासुनी हो गई। हमलावर ने सलमान के साथ मारपीट की। तो सलमान की मां साकरून , मौसी आमीना बचाने दौड़े तो चार हमलावरों ने मारपीट कर साकरून व आमीना को घायल कर दिया। घायलों को थाने लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को सीएचसी भेजा। इस मामले में साकरून ने चार को नामजद कर मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...