बहराइच, जनवरी 8 -- रुपईडीहा, संवाददाता। बहराइच से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक निरीक्षण के बाद रेल संचालन की उम्मीद जगी है। बुधवार को निरीक्षण हुआ था माना जा रहा है कि यान सर्वे टीम की रिपोर्ट के बाद रेलवे रुपईडीहा से संचालन शुरू करने की तैयारी में है। दरअसल 19 सितंबर 2025 को इस रेलवे स्टेशन का सीआरएस हो चुका था। बहराइच से नानपारा तक तो इसके पूर्व ही सम्पूर्ण जांच हो गयी थी। परंतु रुपईडीहा से ट्रेनों का संचालन अधर में था। अब इस अंतिम सर्वे से लोगों को आशा बंधी है कि नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन संचालन शीघ्र हो सकता है। इस निरीक्षण दल में इंजीनियर एपी कौलिक, रविन्द्र कुमार, एबी सिंह, एसपी गौड़, जगदीश प्रसाद, हरे कृष्ण मिश्र, सईद आलम, विनोद कुमार व सुरेश कुमार थे। निरीक्षण कार से आकर पटरियों व प्लेटफार्म का संयुक्त निरीक्षण किया। लोग उ...