बहराइच, जनवरी 22 -- रुपईडीहा, संवाददाता। देव संस्कृति ग्रामोदय इंटर कालेज के प्रांगण में बसंतोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में एसएसबी 42वी वाहिनी के कमांडेंट गंगा सिंह उदावत ने कहा कि नेपाल सीमा से सटे क्षेत्र में एसएसबी लगातार नशा उन्मूलन की प्रेरणा लगातार युवकों को दे रही है। उन्होंने कहा कि एसएसबी युवकों को खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पशु व मानव चिकित्सा शिविर भी लगा रही है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए एडवोकेट संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा विद्यालय बच्चों को अच्छे संस्कार दे रहा है। कार्यक्रम को ब्लॉक नवाबगंज के प्रमुख जयप्रकाश सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि शिवपूजन सिंह आईसीपी के प्रबंधक सुधीर शर्मा व तरनजीत सिंह एसएसबी की 59वी वाहिनी के अभिनव आदि वक्ताओं ने कार्यक्रम की सराहना की। संजीव श्रीवास्तव का जल, जंगल व जमीन की सुरक्षा सहित नशा उन्मूल...