बहराइच, फरवरी 10 -- रिसिया, संवाददाता। नगर पंचायत रिसिया ने छुट्टा मवेशियों सांड़ों को पकड़ने की मुहिम तेज कर दी है। इधर उन्हें गौशालाओं में पकड़ कर ले जाया जाता है उधर बाड़ों को तोड़कर फिर पहुंच जा रहे हैं। यही नहीं किसान छुट्टा मवेशियों को नगर की ओर हांक रहे हैं। इससे नगर पंचायत बेबस नजर आ रहा है। बीते सप्ताह सांड़ों के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उसी कड़ी में कस्बे में यह कार्रवाई की गई है। रिसिया नगर के वार्ड रविदास नगर की सीमा के बाहर नरसिंह डीहा मार्ग पर मंगलवार को दोपहर गायत्री नगर के कुछ किसान आधा दर्जन से अधिक छुट्टा मावेशियों को हांकते हुए कस्बे की गल्ला मंडी परिसर में लाये। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पकड़कर गौशालाओं में भेज दिया। ये सांड़ लोगों पर हमला करने के साथ ही किसानों की फसलों को चट कर रहे थे। नगर पंचायत के इओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.