बहराइच, फरवरी 10 -- बहराइच, संवाददाता। महिला महाविद्यालय बहराइच की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर चल रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को साक्षर भारत की थीम पर स्वयंसेविकाओं ने साक्षरता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान गांव की महिलाओं को शिक्षा के महत्व को बताया। स्वयंसेविकाओं ने महिलाओं को अपना नाम लिखने का अभ्यास कराया तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए साक्षरता की आवश्यकता समझाई। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाकर उनमें अध्ययन के प्रति रुचि विकसित करने का प्रयास किया गया। डॉ. ज्योति त्रिपाठी ने महिला साक्षरता विषय पर व्याख्यान आयोजित किया। उन्होंने कहा कि महिला साक्षरता न केवल परिवार बल्कि पूरे समाज के विकास की आधारशिला है। शिक्षित महिला ही सशक्त समाज का निर्माण करती है। इस अवसर पर डॉ. सायरा खातून, डॉ. यासमीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.