बहराइच, जनवरी 31 -- नवाबगंज, संवाददाता। नवाबगंज में आयोजित समरसता भोज कार्यक्रम में हिंदू समाज को सद्भाव व एकजुटता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडेय रहे। नवाबगंज के निम्निहारा चौराहा पर स्थित बाबा कुट्टी पर समरसता भोज में बड़ी संख्या में लोग जुटे। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्वलन के साथ हुई । अपने सम्बोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष ने हिन्दू समाज को एकजुट रहने, सनातन संस्कृति की रक्षा करने और युवाओं को संस्कारवान बनाने पर बल दिया । उन्होंने कहा कि समाज में समरसता, सेवा और सद्भाव से ही राष्ट्र सशक्त बनता है । उन्होंने लोगों से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और धार्मिक मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया । पूर्व विधायक दिलीप वर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज को एकजुट होने पर जोर दिया...