बहराइच, जनवरी 8 -- बहराइच, संवाददाता। इंदिरा स्टेडियम में स्व. कुशमेंद्र सिंह राणा की स्मृति में ग्लैमरस टाइप प्रीमियर लीग खेला जा रहा है। गुरुवार को बहराइच थंडर्स एवं बहराइच डेयरडेविल्स के बीच खेला मैच गया। बहराइच थंडर्स के कप्तान वत्सल सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 22 ओवरों के इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए डेयरडेविल्स के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके और पूरी टीम ने निर्धारित ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 111 रन बना सकी। डेयरडेविल्स की तरफ से अनंत सिंह ने 20 एवं अश्विन तिवारी ने 19 रनों का योगदान दिया अन्य कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। बहराइच थंडर की तरफ से असद हुसैन ने 3 एवं वत्सल सिंह ने दो विकेट अपने नाम किए। 112 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बहराइच थंडर्स की तरफ से सत्यम साहू ने 40 ग...