बहराइच, मार्च 19 -- बहराइच, संवाददाता। तेज रफ्तार व लापरवाही से सड़क हादसों मे मौतों का कहर थम नही रहा है। हाईवे पर हो रही मौतों के कहर से परिवारो में मातम छा रहा है। दो थानों के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित दो की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को मुस्तफाबाद सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बौंड़ी थाने के फखरपुर जैतापुर मार्ग पर कदियापुर मूसेपट्टी में शारदा सरोज इंटर कॉलेज के पास मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही बाइक में टक्कर मार दी।मौके पर ही सांसे थम गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया। बरामद कागजात से युवक की पहचान नानपारा कोतवाली के डिहवा, धनौली खुर्द निवासी 25 वर्षीय उमेश कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.