बहराइच, फरवरी 3 -- बहराइच। पयागपुर थाने के बहराइच - गोण्डा हाइवे के तुलसीराम पुरवा के पास सोमवार रात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसके चलते नरायनपुर गांव का निवासी अमित कुमार (39) पुत्र प्रहलाद, मनिकापुर के मजरे प्रानदत्तपुरवा निवासी दीपक पुत्र दीना नाथ साहू घायल हो गए । दुर्घटना होते ही चालक वाहन सहित फरार हो गया। घायलों को एंबुलेंस से पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर अमित को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार युवक दीपक अपनी बुआ के बेटे अमित के साथ बहन की शादी के कार्ड बांटने के लिए निकले थे। घायल दीपक का सीएचसी में इलाज चल रहा है। उधर पुलिस ने बुधवार को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.