बहराइच, जनवरी 16 -- बहराइच। श्रावस्ती जिले के सोनवा थाने के दिकौली वभनचक निवासी मुन्ना लाल पुत्र राम सूरत ने दरगाह थाने में सड़क दुर्घटना में उसके बेटे के घायल होने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित मुन्ना लाल ने बताया कि उसका बेटा अजय कुमार वर्मा बहराइच केडीसी में बीए तृतीय वर्ष का छात्र है। वह पांच जनवरी दोपहर 1:30 बजे स्कूटी से पीजी कालेज जा रहा था। आसाम हाईवे शराब दुकान के सामने पिकअप की टक्कर से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...