बहराइच, जनवरी 11 -- बहराइच, संवाददाता। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से 10 से 15 जनवरी 2026 तक उत्तर प्रदेश पर्व-हमारी संस्कृति, हमारी पहचान के अन्तर्गत संस्कृति उत्सव 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। संस्कृति उत्सव के अन्तर्गत गायन, वादन, शास्त्रीय नृत्य, उपशास्त्रीय नृत्य, जनजातीय वाद्य यंत्र/लोक वाद्य, काव्य पाठ, लोक नृत्य, नोकनाट्य तथा सुगम विधाओं में किशोर व युवा आयु वर्ग के लिए गांव, पंचायत, ब्लाक, तहसील, जनपद, मण्डल एवं प्रदेश स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि संस्कृति उत्सव 2025-26 अन्तर्गत 13 जनवरी तक तहसील स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। तहसील स्तर पर चयनित प्रतिभागियों के लिए 14 जनवरी 2026 को पूर्वान्ह 11 बजे से कपूरथला स्थित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.