बहराइच, नवम्बर 26 -- बहराइच, संवाददाता। श्री मर्यादा पुरषोत्तम भगवान राम लीला कमेटी के तत्वावधान में श्री राम विवाह महोत्सव के अवसर पर शहर के राम कुमार मदन लाल निकट फायर ब्रिगेड ऑफिस से छावनी स्थित पंचायती मन्दिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का नेतृत्व कमेटी के अध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल ने किया। शोभायात्रा में भगवान राम अपने भाइयों के साथ विराजमान थे।जगह जगह शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा के साथ आरती उतारी गई। भव्य शोभायात्रा में भगवान गणेश, विष्णु भगवान, काली माता, शिव शम्भू, राधाकृष्ण,श्री हनुमानजी की झांकियां शामिल रहे। रामधुन के गीतों से शहर गुंजायमान रहा। शहर के छावनी चौराहे स्थित श्रीराम जानकी पंचायती मन्दिर पहुंचकर विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता जानकी ने भगवान श्रीराम के गले मे वरमाला पहनाई। वरमाला पड़ते ही मन्दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.