बहराइच, जनवरी 4 -- महसी , संवाददाता । शीतलहरी की सर्द रातों में ठिठुरते गरीब को ठंड से बचाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। गरीबों के बच्चे आज प्रदेश और देश को चला रहे हैं उन्हें सर्द रातों की ठिठुरन का एहसास है। ये बातें विधायक सुरेश्वर सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि रविवार को तहसील महसी के सभागार में कंबल वितरण कार्यक्रम में कहीं। 400 गरीबों को कंबल वितरण के बाद अपील की कि सामर्थ्यवान कंबल लेने को लाइन में न खड़े हों। तहसील महसी सभागार में आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में सिपहिया प्यूली, बहोरिक पुर, महसी, रेहुवा मंसूर, परसोहना, जोतचांदपारा समेत 12 गांवों के 400 गरीब बुजुर्ग मौजद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...