बहराइच, फरवरी 4 -- पयागपुर, संवाददाता। राम नारायण सिंह इंटर कॉलेज रामनगर खजुरी पयागपुर में बुधवार से तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर समय प्रसाद मिश्रा ने मां शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को मंच मिलता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं। पहले दिन छात्र-छात्राओं के बीच दौड़, कूद आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके साथ ही गीत, नाटक, नृत्य आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य गिरजा शंकर पांडेय ने बताया कि गुरुवार को विराट कवि सम्मेलन का आयोजन क...