बहराइच, फरवरी 8 -- बहराइच, संवाददाता। मटेरा इलाके के लक्ष्मनपुर विलासपुर व चित्तौरा ब्लाक के रामपुर गोड़वा के चमारनपुरवा नई बस्ती में एक आक्रामक लंगूर आंतक मचाए है। दो दिनों के भीतर उसने चार लोगों पर हमला कर नोंच डाला है। वाहन चालकों को वह विशेष रूप से हमलावर हो दौड़ा रहा है। मटेरा थाने के शंकरपुर लक्ष्मनपुर में एक आक्रामक लंगूर लगभग दो सप्ताह से आतंक मचाए हुए है। उसने दो दिन के भीतर नानपारा कोतवाली के बढ़ैया कलां निवासी लायक राम (26), लक्ष्मनपुर विलासपुर निवासी शिक्षा मित्र हेमराज आर्य (42) पुत्र कैलाश, लियाकत अली (40) पुत्र नकछेद, मोहरिया निवासी बहिर (45) को नोंच कर घायल कर दिया है। अन्य दो घायल अन्य गांव के है। जिन्हे लोग नही जानते। ग्राम प्रधान राजीव अवस्थी ने बताया कि लगभग 15 दिनों से यह लंगूर इलाके में आतंक मचाए है। शराब दुकान के आस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.