बहराइच, फरवरी 4 -- बहराइच। रिसिया रेलवे स्टेशन परिसर के पास बुधवार शाम अतिक्रमण की वीडियो बना रहे कुछ युवकों के साथ कुछ कारोबारियों ने नाराज होकर मारपीट की। पुलिस की मौजूदगी में मोबाइल तोड़ दिए। बाइक को भी फूंकने की कोशिश की। यह हंगामा घंटों चला। थानाध्यक्ष करूणाकर पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्यवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...