बहराइच, नवम्बर 6 -- बहराइच, संवाददाता। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. बबिता सिंह चौहान के शहर आगमन पर गुरुवार को रूल ऑफ लॉ सोसाइटी के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल सामुहिक ज्ञापन सौंपा। जिसमें अवैध नशा कारोबार व प्रतिबंधित सामग्रियों के तस्करी में लिप्त अल्प, वयस्क ,बालक,बालिकाओं व महिलाओं पर प्रभावी नियंत्रण को कार्य योजना बनाये जाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष महिला आयोग को अवगत कराया कि नशा व तस्कर माफिया बालको और महिलाओं का आर्थिक व शारीरिक शोषण भी कर रहे हैं। रूल ऑफ लॉ सोसाइटी अध्यक्ष, अवध संजीव श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष अनिल मिश्र , ओम प्रकाश सक्सेना , प्रवक्ता डॉ. पंकज श्रीवास्तव , अनिल त्रिपाठी, बसंत चौहान आदि लोग शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.