बहराइच, जनवरी 28 -- बहराइच, संवाददाता। विश्ववि‌द्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से लागू किए जा रहे नए कानून के विरोध में बुधवार को छात्रों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। समान शिक्षा व्यवस्था को समाप्त करने वाले तथा सवर्ण वर्ग के भेदभाव वाले इस कानून को तत्काल वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री व राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौंपा। पंडित दीपक त्रिवेदी, छात्र नेता राहुल पांडेय, शीतल त्रिपाठी, सौरभ मिश्रा, करन सिंह आदि ने कहा कि विश्ववि‌द्यालय अनुदान आयोग द्वारा लागू किया जा रहा नया कानून देश की उच्च शिक्षा प्रणाली की समानता से हटाकर वर्ग आधारित भेदभाव की ओर जा रहा है। विशेष रूप से सामान्य वर्ग के छात्र इन नियमों से सर्वाधिक प्रभावित हो रहे हैं। एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों के लिए विशेष सुरक्षा प्...