बहराइच, मार्च 12 -- बलहा, संवाददाता। नानपारा कोतवाली के बहादुरपुरवा में शमसुद्दीन हत्याकांड में मंगलवार देर रात शव का पोस्टमार्टम होकर गांव पहुंचा। तो परिजनों में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह परिजनों ने शव सड़क पर रखकर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी व मृतक आश्रित परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर शव को दफन करने से इंकार कर दिया। नानपारा कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह के काफी समझाने व अन्य आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के आश्वासन पर बुधवार दोपहर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शव को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। बहादुरपुरवा व बड़ा केशवापुर में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है। सीओ नानपारा प्रद्युम्न सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था पर निगाह बनाए रखी है। एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मंगलवार से घटे घटना क्रम पर नजर रखी हुई है। नानपारा कोतवाली के बहादुरपुरवा निवासी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.