लखनऊ, दिसम्बर 2 -- बहराइच के टेढ़वा बसंतपुर में रंजिशन घर में घुसकर मारपीट की वारदात में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए थे। दस को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। देहात कोतवाली के टेढ़वा बसंतपुर के गढ़रियनपुरवा गांव निवासी राम कुमार पाल पुत्र तोताराम 28 नवम्बर को खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान लाठी डंडे से लैस एक दर्जन हमलावरों ने हमला बोला तो राम कुमार जान बचाकर घर में भागा। हमलावरों ने उसे खदेड़ा और घर में घुसकर जमकर लाठी डंडे चलाए । इसके चलते राम कुमार के भाई राम लखन का सिर फट गया। तोताराम, रामकुमार, दीपक व पोतना देवी घायल हो गईं। घायलों को कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल कॉलेज भेजा। चिकित्सकों ने भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। राम कुमार की तहरीर पर राज कुमार सिंह सहित दस के विरुद्ध मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया गया है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.