लखनऊ, दिसम्बर 31 -- एक महिला आरक्षी ने बहराइच में तैनात हेड मोहर्रिर पर फोन के जरिए गाली गलौज व धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि हेड मोहर्रिर उसकी भाई का पूर्व प्रेमी है और उसने भाई-भाभी में अलगाव करा दिया है। आरोपों को लेकर पीड़ित महिला आरक्षी ने पुलिस उच्चाधिकारियों से शिकायत की। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ गुड़ंबा में मुकदमा कर लिया गया है। उत्तरी जोन के एक थाने में तैनात महिला आरक्षी अपने भाई व भाभी के साथ सरकारी आवास में रहती है। महिला सिपाही के मुताबिक 22 जून 2024 को घर पर उसके भाई और भाभी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद महिला सिपाही के पास एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। आरोप है कि फोन करने वाले ने अपना परिचय देते हुए बताया कि वह बहराइच के दरगाह शरीफ थाने का हेड मोहर्रिर विनोद चौहान है। उसने पीड़िता को धमकाते हुए कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.