बहराइच, अप्रैल 19 -- बहराइच, संवाददाता। एक युवक का शव शुक्रवार शाम उसके मुर्गी फार्म हाउस में रस्सी के फंदे से लटकती मिली ।जिसके चलते परिजनों में हाहाकार मच। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पयागपुर थाने के शुक्लपुरवा में शुक्रवार देर शाम गांव के बाहर स्थित मुर्गी फार्म में 20 वर्षीय अनूप कुमार कश्यप पुत्र विजय कुमार का शव रस्सी के फंदे से छत की बड़ेर से लटकती मिली। खुदकुशी की वजह का पता नही चल सका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शनिवार की दोपहर में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.