बहराइच, सितम्बर 15 -- बलहा। नानपारा कोतवाली में मारपीट मामले में रूपईडीहा थाने के सुजौली गांव निवासी राम अचल पुत्र प्रेम कुमार ने इसी कोतवाली के निबिया शाह मोहम्मदपुर निवासी जगराम व वीरू को नामजद करा मारपीट व धमकी की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। राम अचल पांच अगस्त की शाम अपनी ससुराल निबिया शाह मोहम्मदपुर से सुजौली आ रहा था। रास्ते में रोक हमलावरों जगराम व वीरू ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके चलते उसके पैर में चोट लग गई। उसकी एफआईआर दर्ज न होने पर आईजीआरएस के जरिए शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच रूपईडीहा एसएचओ को भेजी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.