बहराइच, जनवरी 15 -- पयागपुर, संवाददाता। एक महिला ने गुरुवार को जहर खा लिया। अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर किया। एंबुलेंस पर लादने से पूर्व युवती की मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हुजूरपुर थाने के देवनपुर लौकाही गांव निवासनी सुमन देवी (47) पत्नी रमेश कुमार की गुरूवार सुबह अचानक हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे नजदीकी पयागपुर सीएचसी लाए जाने पर डॉ. शरद भारती ने प्राथमिक जांच कर जहर खाने की आशंका जताई। हालत गंभीर होने के चलते प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जब तक सुमन को एंबुलेंस पर लादा जाता, उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मज...