बहराइच, जनवरी 4 -- बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह का जन्म दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके अदम्य साहस और विदेशी धरती पर अपने आत्मबल का प्रदर्शन करने के लिए उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र, संरक्षक अनिल त्रिपाठी,अमर श्रीवास्तव, रामरूप मिश्र, उमाशंकर सिंह, विनय त्रिपाठी, देव मणि शुक्ल आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...