बहराइच, जनवरी 11 -- नवाबगंज , संवाददाता । रविवार को नवाबगंज के बाबा मंगली नाथ शिव मंदिर परिसर में हिंदू समाज के तत्वावधान में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। रविशंकर महराज ने मस्जिद मदरसा व मिशनरियों से सावधान रहने का आह्वान किया। हिन्दू समाज के लोगों संगठित होकर एक जुट रहने पर जोर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कथा वाचक रविशंकर महराज ने दीप प्रज्वलन कर किया। हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रवि शंकर महराज ने सनातन संस्कृति और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए पहले स्वयं में परिवर्तन लाना होगा। उन्होंने कहा कि आज समाज में लोग एक साथ बैठकर खान-पान तक नहीं करते,जिससे आपसी दूरी बढ़ रही है। जब तक हम स्वयं नहीं बदलेंगे, तब तक समाज को संगठित करना संभव नहीं है। उन्होंने चिंता व्यक्त ...