बाराबंकी, फरवरी 4 -- रामसनेहीघाट। ब्लॉक बनीकोडर की ग्राम पंचायत लालपुर राजपुर में विकसित भारत जी राम जी योजना के अंतर्गत संचालित कार्यों में गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। आरोप है कि बरसात के दौरान सरकारी रिकॉर्ड में कार्य को चालू दर्शाकर मजदूरों की फर्जी हाजिरी और भुगतान की तैयारी की गई, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मास्टर रोल संख्या 6540, 6490, 6489 व 6487 के अंतर्गत विजय कुमार पुत्र नन्हेलाल के खेत के पास नाले के किनारे बंधा निर्माण कार्य को 28 जनवरी 2026 को कार्यरत दिखाया गया। जबकि उसी दिन सुबह 4 बजे से 10 बजे तक क्षेत्र में लगातार तेज बारिश होती रही, जिससे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य संभव ही नहीं था। इसके बावजूद न केवल 44 श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज की गई, बल्कि कार्य की ऑनलाइन अपलोडिंग ...