बहराइच, फरवरी 3 -- बहराइच। शहर के मोहल्ला गुलाम अलीपुरा में ओवर ब्रिज के नीचे ई-रिक्शा चालकों ने अवैध स्टैंड बना लिया है। मनबढ़ चालक काफी शोर-शराब कर रहे हैं। हरजीव अग्रवाल, हरीराम अग्रवाल, दिनेश कुमार, निकुंज केडिया, साकेत अग्रवाल, गणेश गुप्ता ने दरगाह थाने में इसकी शिकायत की है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि ओवरब्रिज के नीचे दुकानों व आवासों के सामने ई-रिक्शों का जमावड़ा रहता है। ये लोग शोर शराबा करते रहते हैं, जिससे बड़ी दिक्कत हो रही है। आए दिन व्यापारियों का सामान भी गायब कर दे रहे हैं। ये सभी ई रिक्शा रिसिया थाने के हैं, जो नियमों का उल्लंघन कर संचालन कर रहे हैं। ये हाल तब है जब पुलिस ने थानेवार इनका कोड एलाट कर रूट का निर्धारण कर दिया है। शिकायतकर्ताओं ने कई बार तहसील दिवस में भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही है। सभी समस्या स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.