बहराइच, जनवरी 24 -- शिवपुर। शिवपुर के 1378 मतदाताओं की मैपिंग न होने व 2003 की मतदाता नाम आदि का मिलान न पाने के कारण नोटिस जारी की गई थी। शनिवार को बीआरसी शिवपुर में मतदाताओं की सुनवाई के लिए शिविर लगाया गया। इस दौरान मतदाताओं ने शिविर में पहुंच कर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए। खंड शिक्षाधिकारी राम तिलक वर्मा ने बताया कि मतदाताओं से प्रपत्र जमा कराया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...