बहराइच, मार्च 12 -- मिहींपुरवा। क्षेत्र में होली के त्यौहार की तैयारी शुरू हो गया है। गांव में रात्रि के समय बुजुर्गों और नौजवानों की टोलियां ढोलक मंजीरा झीका की थाप के साथ मंदिरों पर फाग गाकर शुभारंभ किया। क्षेत्र के परवानीगौढ़ी गांव में स्थित मंदिर पर रात्रि में फाग गायन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव के सभी बुजुर्ग और नौजवानों ने कार्यक्रम में शामिल होकर फाग का आनंद लिया। संजय ने सबसे पहले देवी वंदना गीत हम पर कृपा करो महारानी प्रस्तुत किया। उसके बाद गौरा को ब्याहन आए महादेव फाग गाया। मुरली यादव ने अब के गए कब आईहो उद्धव गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। वही सदा कैलाश पति का ध्यान, मेरा मतवाला डमरू वाला गीत गया। बालेसर ने मुरलिया काहे का गुमान भरी रे और दीन मलीन दुखारी नाथ कोउ आओ भिखारी फाग गया। ढोलक ,हरमोनिया की थाप पर पूरी रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.